{"_id":"5cb22d53bdec22142f01bfd9","slug":"111555180883-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का संचालन न होने से भड़का जनाक्रोश,आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का संचालन न होने से भड़का जनाक्रोश,आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-
ट्रेनों का संचालन न होने से भड़के, आंदोलन की चेतावनी
रूट डायवर्ट कर चलाई जा रहीं कामायनी और सारनाथ एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
सुरियावां। शनिवार को व्यापार मंडल सुरियावां की ओर से स्टेशन अधीक्षक एलबी राम को पत्रक सौंपकर रूट डायवर्ट कर चलाई जा रहीं कामायनी और सारनाथ एक्सप्रेस को पुन: पुराने रूट से ही चलाने की आवाज मुखर की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि रेल मंत्रालय और नार्दर्न रेलवे ने उचित निर्णय नहीं लिया तो जनाक्रोश सड़क पर उतर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
रेल मंत्रालय, जनरल मैनेजर रेलवे बोर्ड एवं नार्दर्न रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक को भेजे गए पत्रक में आरोप लगाया गया है कि कई वर्षों से सुरियावां क्षेत्र की जनता कामायनी और सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़कर कामयाबी पाई थी, लेकिन तकनीकी खामियों के नाम पर वाराणसी से चलकर मुंबई जाने वाली कामायनी और छपरा से दुर्ग को जाने वाली सारनाथ अप-डाउन एक्सप्रेसों को रूट डायवर्ट कर संचालन का निर्णय ले लिया गया। ऐसा सौतेला व्यवहार कर वर्षों पूर्व गोरखपुर से कानपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस को भी हटाकर विश्वविख्यात कालीन एवं औद्योगिक नगरी भदोही को महत्वपूर्ण ट्रेनों से वंचित कर दिया गया था।
आरोप लगाया कि रूट डायवर्ट कर बतौर ट्रायल मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रूट से चलने वालीं दोनों ट्रेनों से यात्रा करने वाले क्षेत्र के हजारों लोग भी संकट के दौर से गुजर रहे हैं। चेताया कि शीघ्र ही रूट बदल कर चलाई जा रहीं ट्रेनों को अविलंब निर्धारित रूट से नहीं चलाया गया तो हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। अधीक्षक एलबी राम का कहना रहा कि पत्रक को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। सौंपने वालों में पूर्व चेयरमैन नंदलाल गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष शेषधर गुप्ता, रामगरीब गुप्ता, जटाशंकर मौर्य, जतन कुमार गुप्ता, संतोष जायसवाल, डा.चंद्रेश मौर्य, रमाकांत, विकास जायसवाल, अश्वनी साहू , शफीक अंसारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।