फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अर्थ व्यवस्था-बेरोजगारी दूर करने में कांग्रेस सक्षम:डा.नीलम

अर्थ व्यवस्था-बेरोजगारी दूर करने में कांग्रेस सक्षम:डा.नीलम

Wed, 27 Mar 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
अर्थ व्यवस्था-बेरोजगारी दूर करने में कांग्रेस सक्षम:डा.नीलम

विज्ञापन
गोपीगंज। भारत की गरीबी दूर करने में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है। कांग्रेस पार्टी गरीबों, मजदूरों और किसानों की पार्टी है। भाजपा शासित केंद्र की मोदी सरकार व्यापारियों की सरकार है। इस सरकार में बड़े-बड़े व्यापारियों के हजारों करोड़ कर्ज माफ कर दिए गए, लेकिन किसानों, बेरोजगारों और गरीब मजदूरों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक भी विकास कार्य नहीं किया जो देश के लिए सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। उक्त बातें मंगलवार को गोपीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यापारियों के कर्ज माफ कर राहुल गांधी के नेतृत्व में न्यूनतम आय योजना के अंतर्गत भारत की गरीबी मिटाने का अध्यादेश लाया जाएगा। गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये सालाना महिला मुखिया के अकाउंट में सीधे भेजने का कार्य करेगी। कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाओ-देश बचाओ योजना से भारत देश की 25 करोड़ आबादी के लगभग पांच करोड़ परिवार के प्रत्येक पांच सदस्य को इस योजना का लाभ दि लाकर ही दम लेगी। कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने 10 साल में 2004 से 2014 के बीच मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से 14 करोड़ लोगों को गरीबी से निजात दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed