फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दो सौ सड़कों का लोकार्पण शिलान्यास

दो सौ सड़कों का लोकार्पण शिलान्यास

Mon, 04 Mar 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
दो सौ सड़कों का लोकार्पण शिलान्यास
गोपीगंज। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के असली हीरो हैं। जिसका नतीजा रहा कि विंग कमांडर अभिनंदन को बिना शर्त के वापस लौटाना पड़ा। वह रविवार को गुलाब धर मिश्र इंटर कॉलेज में लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही कुछ कहे लेकिन प्रधानमंत्री ने जो कार्य किया उससे देशवासियों का सीना 156 इंच का हो गया है। वर्तमान परिवेश में देेश को ऐसे ही प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि और जिला पंचायत से बनने वाली 167 संपर्क मार्ग, 38 सोलर वाटर पंप और बारात घर समेत कुल 200 से अधिक परियोजनाओं का विधि विधान पूर्वक लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके पूर्व आचार्यों की ओर से मंत्रोच्चारण एवं शंख ध्वनि से शंखनाद किया। सरकार ने सभी वर्ग के विकास पर ध्यान दिया। घर -घर शौचालय, हर गांव को बिजली, गरीब किसानों के खाते में दो हजार आदि दिया। जिला पंचायत से लेकर के विधानसभा चुनावों की लड़ाई आप लोगों ने देखा ही है। मां भगवती की कृपा है कि आज आपका सम्मान करने के लिए मैं आपके सामने हूं। पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सैनिकों के सहायता के लिए अलग से सहायता कोष के लिए खाता खोलने की मांग करेंगे। जिससे देश की सेना मजबूत हो और हमारा देश भी मजबूत हो। मौके पर पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद ,विधान परिषद सदस्य मिर्जापुर रामलली मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन पहलाद दास गुप्ता, संत केशव कृपाल पांडे, सुशील कुमार बिंद ,डीघ ब्लॉक प्रमुख नीता स्वर्णकार, पूर्व प्रमुख सैदाबाद मुन्ना तिवारी, पूर्व प्रमुख हंडिया मनोज मिश्रा, विपिनी मिश्रा, अभोली प्रमुख उर्मिला सरोज, शिवशंकर दूबे, राजितराम यादव, शिवभूषण उपाध्याय आदि रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने किया।
विज्ञापन

इनसेट
गठबंधन पर भी साधा निशाना
गोपीगंज। गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने सूबे में सपा-बसपा के गठबंधन को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि दोनों दल के विचार अलग हैं लेकिन राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए एक साथ खड़े होने का दिखावा कर रहे हैं। 2019 के चुनाव में दोनों दलों के प्रत्याशियों को जनता नकार देगी। सपा-बसपा की सरकारों में हुए अत्याचार को जनता भूली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed