फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बूथों की प्रगति ठीक न होने पर नाराज हुए प्रदेश मंत्री

बूथों की प्रगति ठीक न होने पर नाराज हुए प्रदेश मंत्री

Tue, 12 Feb 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
बूथों की प्रगति ठीक न होने पर नाराज हुए प्रदेश मंत्री

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा के विभिन्न आनुषंगिक संगठनों की बैठक में बूथों की प्रगति बेहतर करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्षों से आगामी कार्यक्रमों को भव्य तरीके से मनाने के लिए कहा गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री संजय राय ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि एक महीने तक चलने वाले भाजपा के कार्यक्रम अहम है। इसमें मेरा परिवार- भाजपा परिवार, टिफिन बैठक समेत अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में 1293 बूथों में 50 फीसदी की प्रगति ठीक नहीं है, उसमें सुधार किया जाए। पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव, नगर-नगर जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि जिले में एक माह तक होने वाले आयोजनों को सफल बनाना एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, दिनेश पांडेय, प्रभात श्रीवास्तव, मानवेंद्र सिंह, संगीता खन्ना, सुषमा मालवीय, विनय श्रीवास्तव, नीलम दूबे, प्रभाशंकर तिवारी, सुरेश मिश्र, शिवलाल पाल, मनीषा अंबष्ट, मधु अग्निहोत्री, अर्चना, मुरलीधर गौतम, रोहित पांडेय, राजेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed