{"_id":"5c55e54fbdec227386331872","slug":"111549133135-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत ट्रेन लांचिग का बेसब्री से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत ट्रेन लांचिग का बेसब्री से इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। मेड इन इंडिया वंदे भारत सेमी हाईस्पीड ट्रेन के लांचिंग की तिथि हलांकि अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन ट्रेन के भदोही रूट से चलने को लेकर आम लोगों में उत्साह है। लोगों को बेसब्री से उस दिन का इंतजार है जब ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के लिए विधिवत चलेगी। लोगों का मानना है कि कम से कम पहले दिन वे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे और उसकी स्पीड का अवलोकन करेंगे।
ट्रेन का दूसरा ट्रायल शनिवार को हुआ। लेकिन ट्रायल रन वाया मिर्जापुर से किया गया। इस खबर से ही लोगों मे व्यापक उत्साह है। नगरवासियों को इस बात की खुशी है कि ट्रेन से भदोही-जंघई रूट से चलेगी। अब लोगों को इंतजार है कि कब प्रधानमंत्री ट्रेन को लांच करेंगे। भारी संख्या में लोग इस तैयारी में है कि पहले दिन भदोही से होकर गुजरेगी तो उसकी स्पीड देखने के लिए स्टेशन पर मौजूद रहेंगे।
भाजपा नेता विनीत बरनवाल ने कहा कि ट्रेन भले यहां न रुके लेकिन यह हम सबके लिए गर्व की बात होगी। उससे भी बड़े गर्व की बात यह है कि ट्रेन भारत मे ही निर्मित है। क्षत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य, डा.विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि ट्रेन जब भदोही से गुजरेगी तो इसकी स्पीड देखते ही बनेगी। ट्रेन से यात्रा का आनंद लेने के लिए हम लोगों को वाराणसी से सफर करना होगा। कहा कि हलांकि इसका किराया शताब्दि ट्रेन से अधिक है लेकिन इसके सुविधाजनक डब्बों को देखते हुए वाजिब प्रतीत होता है। कहा कि हम सबको इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि कब प्रधानमंत्री इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।