फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   खेलकूद से शरीर होता है ऊर्जावान

खेलकूद से शरीर होता है ऊर्जावान

Fri, 01 Feb 2019 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद से शरीर होता है ऊर्जावान

विज्ञापन
ज्ञानपुर। खेल न केवल शारीरिक रूप से पुष्ट करता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी प्रदान करता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। खेलकूद से शरीर ऊर्जावान बना रहता है। यह बातें मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने शुक्रवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा। कहा कि ऊर्जा को सकारात्मक कार्यो में लगाएं। पहले दिन विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। आठ सौ मीटर दौड़ में शिव प्रकाश यादव प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय, हंसराज यादव तृतीय रहे। जबकि बालिका वर्ग में दीपा पटेल प्रथम, मीना यादव द्वितीय और बबीता तृतीय रहीं। शाटपुट दीपा पटेल प्रथम, अंकिता पाठक द्वितीय और पूूजा पाल तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में रणविजय यादव प्रथम, संदीप द्वितीय और विकास तृतीय रहे। छात्राओं में ममता मौर्य प्रथम, सुनीता यादव द्वितीय और आरती यादव को तीसरा स्थान मिला। भाला प्रक्षेप छात्र में विकास कुमार राणा प्रथम, दिलीप कुमार द्वितीय, विशाल कुमार तृतीय रहे। लंबी कूद छात्रा वर्ग में ममता मौर्य प्रथम, दीपा पटेल द्वितीय, पूजा पाल तृतीय रहीं। लंबी कूद छात्र वर्ग में विकास यादव प्रथम, वंशराज द्वितीय और रणविजय तृतीय रहे। इससे पहले छात्राओं ने कुलगीत और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि संग प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने ध्वजारोहण और मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद कबूतर छोड़कर मशाल जलाकर खेलकूद का भव्य आगाज किया। खेलकूद कराने में डॉ. विनय मिश्र, इंगलेश भारती, दीप नारायण, रणजीत सिंह, संतोष आर्य, अमित गोयल, लोकपति त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी, समरजीत यादव, मनोज उपाध्याय, सूर्यकांत मौर्य, प्रवीण सिंह, दिनेश चंद्र पाल, विजय त्यागी, मुकुल त्रिपाठी रहे। संचालन डॉ. कमाल अहमद सिददीकी, डॉ. ऋचा, डॉ. नवीन कुमार, महेंद्र कुमार, सर्वेशानंद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर रमेश चंद्र यादव, शुभ्रा श्रीवास्तव, किशोरी लाल पांडेय, मंजू देवी, घनश्याम मिश्र, सुरेंद्र सिंह, कामिनी वर्मा, किरण शर्मा, डॉ. रोशन प्रसाद, रश्मि सिंह, डॉ. राजकुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed