फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भदोही ईओ को कारण बताओ नोटिश

भदोही ईओ को कारण बताओ नोटिश

Tue, 01 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
भदोही ईओ को कारण बताओ नोटिश

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला नगरीय अभिकरण शासी निकाय की बैठक में उन्होंने नगर के विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में भदोही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के नहीं पहुंचने से नाराज डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

नगर में अधूरे पड़े विकास कार्यों और मलिन बस्ती में संचालित विकास योजनाओं के अंतर्गत सड़क, नाली, जल निकासी की जानकारी ली। एसडीएम को नगर पालिका और पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों के स्थलीय सत्यापन कराने का निर्देश दिया। वहीं फैशन डिजाइन सेंटर को भदोही में कराने के लिए डूडा अधिकारी को निर्देशित करते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को पीवीसी का गठन कराकर अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने ज्ञानपुर नगर पंचायत और गोपीगंज नगर पालिका में शहरी पत्र विक्रेताओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने के साथ ही रैन बसेरा को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, सबके लिए आवास, शहरी आश्रय योजना, इंटीग्रेटेड हाउसिंग और दीनदयाल अंत्योदय योजना की समीक्षा रिपोर्ट देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में भदोही नगर पालिका के ईओ के न पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, सीडीओ हरिशंकर सिंह, ज्ञानपुर एसडीएम अमृता सिंह, भदोही एसडीएम यमुनाधर चौहान, औराई एसडीएम कविता मीना, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव समेत पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed