{"_id":"5c154637bdec2253df005b2c","slug":"111544898103-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी मिलने पर हेडमास्टर को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी मिलने पर हेडमास्टर को फटकार
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को धान क्रय केंद्र जंगीगंज और गोपीगंज का औचक निरीक्षण किया। किसानों से खरीद को लेकर समस्याएं जानी, हालांकि किसानों ने सब कुछ ओके बताया। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय वहिदानगर का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई ठीक न होने पर हेडमास्टर को फटकार लगाई।
डीएम राजेंद्र प्रसाद शनिवार को दोपहर बाद अचानक धान क्रय केंद्र जंगीगंज और गोपीगंज धमक पड़े। आला अधिकारी के पहुंचने पर केंद्र प्रभारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। किसानों ने कहा कि कोई समस्या धान खरीद में नहीं हो रही है। सभी को समय पर भुगतान मिल रहा है। डीएम ने केंद्र प्रभारियों को हिदायत दी कि किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई होगी तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएम पूर्व माध्यमिक विद्यालय वहिदानगर का जायजा लिया। स्कूल में साफ-सफाई ठीक न होने पर हेडमास्टर को फटकार लगाने के साथ ही शिक्षण व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया।