{"_id":"5bd21640bdec226998046836","slug":"111540494912-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों भाइयों के मिलते ही गूंजा जयकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों भाइयों के मिलते ही गूंजा जयकारा
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। उगापुर का भरत मिलाप बुधवार की रात परंपरागत तरीके से संपन्न हो गया। भोर में चारों भाइयों का मिलन होते ही जय श्रीराम के जयकारे से इलाका गूंज उठा। दर्जन भर से अधिक आकर्षक लाग विमान देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जर्जर सड़क पर सभी लाग विमानों का काफिला हिचकोले खाते हुए बढ़ता रहा। श्री राम बाल रामलीला और भरत मिलाप समिति की ओर से आयोजित भरत मिलाप के लिए उगापुर बाजार दिन में ही पूरी तरह सजकर तैयार हो गया। शाम ढलते ही आकर्षक लाइटिंग और दूधिया रौशनी से बाजार जगमगा उठा। रात में करीब नौ बजे से शिव तांडव, महिषासुर वध समेत कई लाग विमान निकाले गए। देर रात करीब तीन बजे जैसे ही राम-भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण एक दूसरे से गले मिले लोग जय श्रीराम का जयकारा लगाने लगे। रात भर कई स्थानों पर आयोजित धार्मिक आयोजनों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। भोजपुरी गायक अजय दूबे की रासलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। क्षेत्राधिकारी राम करन और कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दूबे फोर्स के साथ मेले में चक्रमण करते रहे। झांकियों में प्रथम पुरस्कार ज्ञानपुर के हाशमी मिस्त्री, द्वितीय वंशी मिस्त्री और तृतीय रमाशंकर मिस्त्री को मिला। तीनों ही पुरस्कार ज्ञानपुर के कलाकारों के नाम रहा। मौके पर आयोजक दशरथ सिंह, आनंद जायसवाल, डॉ. सीपी मिश्रा, छगन उपाध्याय, अवध नारायण तिवारी, इंद्रदेव सिंह, रमेश तिवारी, नीरज सिंह, राकेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन