फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दीपावली पर पटाखों पर फूटेगा महंगाई का बम

दीपावली पर पटाखों पर फूटेगा महंगाई का बम

Sun, 15 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर पटाखों पर फूटेगा महंगाई का बम
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

बाजार में दिवाली की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है लेकिन पटाखों और पेंट की बिक्री के मामले में महंगाई का असर दिख रहा है। पटाखों के दाम में 30 से 50 फीसदी तक तो पेंट के दाम 10 से 15 फीसदी बढ़ गए हैं। इसको लेकर आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें और जटिल हो गई है।
स्वच्छता एवं दीपदान के प्रमुख पर्व दिवाली के पूर्व लोग घरों की सफाई कर धनतेरस और दिवाली को पूजा करते हैं। खुशियां मनाने के लिए रात में आतिशबाजी भी की जाती है। पूर्व के वर्षों की तरह इस साल भी महंगाई की आग में उपभोक्ताओं को एक बार फिर झुलसना पड़ेेगा। खुशी के पर्व दिवाली पर महंगाई रूपी बम फूटने से लोग आहत हैं। सामान्य जरूरी सामानों से लेकर पटाखा, पेंट आदि के सामान में बेतहाशा वृद्धि से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पटाखा व्यापारी मो. फारूख ने बताया कि बड़े शहरों से ही सामान की कीमत अधिक हो गई है। जीएसटी लगने से पटाखों के दाम में 10 से 15 फीसदी बढ़ोतरी हो गई है। पेंट व्यापारी विजय जायसवाल ने कहा कि नेरोलेक, एशियन, फेविकोल, चूना, ब्रश, डिस्टेंपर, प्लास्टिक पेंट समेत अन्य जरूरी सामान सामान्य रूप से महंगे हुए थे लेकिन 28 फीसदी जीएसटी लगने से महंगाई उपभोक्ताओं के समझ में आने लगी है। जो पेंट 250 से 300 रुपये में मिल रहा था, वह 350 से लेकर 450 तक पहुंच गया है। बालू खनन न होने से नए घर नहीं बन सके। सका भी असर दिवाली की खरीदारी पर दिख रहा है। कल्लू गुप्ता ने भी कहा कि जीएसटी से पेंट पर महंगाई का असर दिख रहा है।
विज्ञापन



किचन का बजट भी बिगड़ा
ज्ञानपुर। दिवाली से पहले सब्जियों में भी आग लग गई है। फूलगोभी, भिंडी, टमाटर समेत अन्य सब्जी के दाम पांच से 10 फीसदी बढ़ गए हैं। इससे आम लोगों के कीचन का बजट भी बिगड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरम पर मिलावट का कारोबार
ज्ञानपुर। दिवाली से पूर्व मिठाई के सामग्रियों में मिलावट का कारोबार चरम पर पहुंच गया है। नकली खोवा और छेना की खेप जगह-जगह रखी जा रही हैं। दिवाली से दो दिन पूर्व उसे बाजारों में धड़ल्ले से बेचा जाएगा। खाद्य एवं औषधीय प्रशासन विभाग की उदासीनता से ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, भदोही और सुरियावां समेत अन्य नगरों में मिलावटी मिठाई बिकने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed