{"_id":"59d3e50a4f1c1ba2538b59ec","slug":"111507058954-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुईं आंखें
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुईं आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज (भदोही)।
नगर का प्राचीन एवं ऐतिहासिक भरत मिलाप सोमवार की रात संपन्न हो गया। चारों भाइयों के मिलन को देख लोगों की आंखें सजल हो गई। जय श्रीराम के जयकारे संग जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। इस दौरान गोपीगंज नगर में अपार भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर रात भर एसपी समेत अन्य अधिकारी चक्रमण करते रहे।
गोपीगंज नगर का भरत मिलाप नवयुवक दल और रामलीला कमेटी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। राजमार्ग चौराहे पर बने पुष्प मंच पर जब चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न एक-दूसरे के गले मिले तो वहां मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु जय श्रीराम के नारों के साथ पुष्पवर्षा करने लगे। इस दौरान कई लाग विमान एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मां काली का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। चारों भाइयों के मिलन के बाद पड़ाव होते हुए पश्चिम मुहाल, खड़हट्टी मोहाल, बघेल छावनी, राजमार्ग से ज्ञानपुर रोड पहुंच कर समाप्त हुई। जगह-जगह हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल, सीओ ज्ञानपुर रामकरन, एसओ गोपीगंज सुनील दत्त समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स रात भर चक्रमण करती रही। इस मौके पर रामलाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मुरारी, शिवशंकर गुप्ता, अजीत सिंह बघेल, बंगाली सिंह, दीपक बघेल, निवर्तमान चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
लाग विमान को किया पुरस्कृत
लालानगर। गोपीगंज के भरत मिलाप में विभिन्न कमेटियों की ओर से 30 लाग विमान निकाले गए। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने सभी लाग विमानों को पुरस्कृत किया। निवर्तमान चेयरमैन प्रह्लाद दासगुप्ता की ओर से रुक्मिणी और सत्यभामा, सतंलाल-मदनलाल अग्रहरि की ओर से लवकुश कांड, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की ओर से सीता स्वयंवर, पूर्व चेयरमैन आशाराम गुप्ता की तरफ से साईं बाबा, अनिल जायसवाल की ओर से महिषासुर वध, विनय चौरसिया की ओर से राधिका-कृष्ण, काली तांडव और आनंद जायसवाल की तरफ से देश भक्ति पर लाग विमान निकाले गए।
विज्ञापन
दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
गोपीगंज। भरत मिलाप में गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिली। मेला शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो जाए इसके लिए अनीस अख्तर, सरवर खान, इजहार, माबूद खान समेत कई मुस्लिम बंधु रात भर पुलिस-प्रशासन के साथ टहलते रहे।