फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मदरसों में परंपरागत ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मदरसों में परंपरागत ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Thu, 17 Aug 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
मदरसों में परंपरागत ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मदरसों में परंपरागत ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
भदोही/ज्ञानपुर।
विज्ञापन

यौमे आजादी के 71वां सालगिरह पर जिलेभर के मदरसों में जोश ओ-खरोश से जश्न मनाया गया। परंपरागत रूप से आयोजित समारोह में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने कौमी तराने पेश कर मेहमानों के दिल बाग- बाग कर दिया। बच्चों के तकरीर, कलाम और व्यंग सुनकर जमकर दाद दिया। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा समेत अन्य गीतों को माहौल बनाया। तिरंगा फहराने के साथ-साथ जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और बच्चों में मिष्ठान्न वितरित किए गए। कहीं राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय हे... तो कहीं उसके स्थान पर सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा... गीत गाए गए।

भदोही नगर के पीरखांपुर स्थित मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने तिरंगा फहराया। बच्चों ने समूह में राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय हे, गाया। हाजी सौदागर अंसारी ने भी जश्ने आजादी पर रौशनी डाली। कार्यक्रम में अब्दुल कादिर अंसारी, प्रिंसिपल मौ. मुर्शिद अली कादरी, हाजी शाहिद हुसैन अंसारी, गुडलक अंसारी, हसीन सिद्दीकी, मोबीन अहमद सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

मर्यादपट्टी स्थित मदरसा जामिया शमसिया तेगिया में ध्वजारोहण सद्र अब्दुस्सलाम खां ने किया। बच्चों ने सारे जहां से अच्छा... पेश कर आजादी के दीवानों को खिराजे अकीदत पेश की। मौके परप मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक कुमार जायसवाल, मदरसे के प्रबंधक डा. अरशद महमूद अंसारी, प्रिंसिपल मौ. फैसल अशर्फी, अनीस अंसारी, जमील अंसारी, हाजी अहमद अंसारी, इम्तीयाज अंसारी, नुरैन खां, इबरार अहमद, नूरुल हक अंसारी, हाफ़िज तबरेज अहमद, अकरम खां आदि शिक्षक मौजूद रहे। दुलमदासपुर मदरसा इस्लामिया अरबिया में प्रबंधक अब्दुल हई अंसारी और जाबिर बाबू अंसारी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इसके बाद, बच्चों ने सारे जहां से अच्छा पेशकर तालियां बटोरीं। मदरसे के प्रिंसिपल अकरम रजा ने मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। नगर के नूरखांपुर मदरसा तालीमुल जदीद में प्रबंधक हाजी शाहिद हुसैन अंसारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर शादाब हुसैन, अनीस अंसारी, हाफिज असहाब, हाफिज अली रजा सहित शिक्षक मौजूद थे। मदरसा प्राइमरी इस्लाह पचभैय्या में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनगण मन अधिनायक और सारे जहां से अच्छा गीतों को गनगुनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज प्रबंधक हाजी इमाम बेग ने फहराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सद्र हाजी यूसुफ इमाम, गुलाम मुस्तफा सद्किीकी, मुशीर इकबाल, शमसेर खां, आरिफ खां, इफ्तेखार अहमद सिद्दीकी, हाजी इरशाद खां, नुसरत अली खां आदि की मौजूदगी में बच्चों ने जंगे आजादी में खास भूमिका अदा करने वालों के जिंदगियों पर रोशनी डाली। प्रिंसिपल फजले रसूल ने लोगों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर स्थित मदरसा अरविया नजीबुल उलूम के प्रबंधक डॉ. सगीर हसन खां ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य मौलाना नजीर आलम ने भी बच्चों में मुल्क के हिफाजत में हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया। पुरानी बाजार स्थित मदरसा मोहम्मदिया अनवारूल उलूम में यौमे आजादी का ज श्न जोरदार मनाया गया। वरिष्ठ सदस्य सनाउल्लाह ने ध्वजारोहण किया। पूर्व चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, मजहर शकील, शकील दादा, रहमत आदि ने यौमे आजादी पर प्रकाश डाला। दारुल उलूम हबीविया रिजविया गोपीगंज में यौमे आजादी समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मुख्तार रिजवी ने ध्वजारोहण किया। कहा कि देश की आजादी के लिए जान कुर्बान कर दिए शहीदों में जाति, धर्म का भाव नहीं थी। इसलिए वे अंग्रेजों को देश से भगा कर आजादी पाने में सफल रहे। इस एकता को बनाए रखने में ही हर किसी का भला है। हर समझदार व्यक्ति को इस पर गौर करने चाहिए। इसमें हाजी जाफर अंसारी, मौलाना ताज मोहम्मद, मौलाना जाहिद आदि रहे। जामा मस्जिद स्थित मदरसा इस्लामिया अरविया रिजविया में यौमे आजादी पर तिरंगा झंडा शान से फहराया गया। गुलाम अली, हसनैन, मुख्तार, मोहम्मद उमर, माबूद खां, गुड्डू चौधरी आदि रहे। चुड़िहारी मोहाल स्थित मदरसा हाफ़िज गुलाम मुर्तुजा ने झंडा फहराया। बच्चों को मिठाई, पेन और कापियां बांटी गई। सरवर खान, एनुलहक, मुमताज, सम्शुल हक, हाजी मोहसिन ,अकरम आदि रहे। इसी तरह मदरसा एहयाउल उलूम घोसिया में आजादी का जश्न जोश-ओ-खरोश से मनाया गया। खमरिया, मोढ़, चौरी आदि स्थानों पर योम-ए-आजादी का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed