फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कांवर यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कांवर यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Fri, 07 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
कांवर यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ज्ञानपुर (भदोही)। सावन मेले की तैयारियों को पुलिस और प्रशासन की ओर से तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले की सीमा में पड़ने वाले हाईवे की 42 किलोमीटर दूरी पर कांवर यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए समूचे हाईवे को सुपरजोन बनाते हुए इसे दो जोन और छह सेक्टरों में बांट दिया गया है। सुपरजोन की सुरक्षा व्यवस्था को अपर पुलिस अधीक्षक लीड करेंगे। दोनों जोनों की सुरक्षा की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी एक-एक सीओ की होगी। कांवर यात्रा के निमित्त रविवार की रात से जीटी रोड का एक लेन कांवरियों के लिए रिजर्व कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांवर यात्रा के दौरान किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। 42 किलोमीटर के पूरे हाईवे को जिले में दो जोनों में बांटा गया है। लालानगर टोल प्लाजा को केंद्र बिंदु मानते हुए इलाहाबाद जिले की सीमा तक की 21 किलोमीटर दूरी को एक जोन और टोल प्लाजा से बाबूसराय तक की 21 किलोमीटर दूरी को दूसरा जोन बना दिया गया है। प्रत्येक जोन को तीन-तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सेक्टरों में सुरक्षा की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को दी गई है। इसके अलावा, हाईवे पर स्थित कट पर बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है, जिसे आठ जुलाई तक पूूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कांवर यात्रा की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की मदद भी ली जाएगी। कांवर यात्रा का जिले में प्रवेश द्वार ऊंज बॉर्डर और वाराणसी सीमा पर स्थित बाबूसराय में सीसीटीवी कैमरे से हाईवे की निगरानी की जाएगी। कांवर यात्रा के लिए दो कंपनी पीएसी की मांग की गई है। हाईवे के तीनों थानों ऊंज, गोपीगंज और औराई में एक-एक प्लाटून पीएसी तैनात की जाएगी। इसके अलावा, तीनों थानों पर क्यूआरटी (क्विक रेस्क्यू टीम) भी रखी जाएगी, जो आपातकाल की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचेगी। हाईवे पर जगह-जगह प्वाइंट बनाए गए हैं। हर प्वाइंट पर दो सिपाहियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस कप्तान सचींद्र पटेल ने कहा कि सावन मेले के दौरान कांवर यात्रा की सुरक्षा के लिए तैयारी का पूरा खाका खींच लिया गया है। नौ तारीख तक पूरी सुरक्षा व्यवस्था हाईवे पर उतार दी जाएगी।
विज्ञापन


कांवर सुरक्षा समिति देगी पुलिस का साथ
ज्ञानपुर। इस बार जीटी रोड पर कांवर यात्रा की सुरक्षा में पुलिस का साथ कांवर सुरक्षा समिति भी देगी। पुलिस कप्तान ने हाईवे के आसपास के विभिन्न गांवों के 15-15 चुनिंदा लोगों की टीम बनाकर समिति बनाई है, जो कांवर यात्रा के दौरान सुरक्षा के मोर्चे पर पुलिस का साथ देगी। साथ ही पुलिस को जनता और कांवरियों से सामंजस्य बनाने में भी मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक कांवर सुरक्षा समिति में गांव के मानिंद 15 लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed