{"_id":"5957f0a04f1c1ba2468b499b","slug":"111498935456-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम के ज्ञानपुर शाखा के अभिकर्ताओं ने शनिवार को जीएसटी के विरोध में एलआईसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि एलआईसी में जीएसटी को 15 से 18 फीसदी करने से व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ेगा। चेतावनी दी कि अविंलब निर्णय में बदलाव नहीं किया गया तो देश भर में आंदोलन किया जाएगा।
एलआईसी अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर के नेतृत्व में शनिवार को दर्जन भर से अधिक अभिकर्ता एलआईसी कार्यालय के बाहर जुटे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एलआईसी से जीएसटी को हटाने की मांग की गई। जीएसटी अधिक करने से अभिकर्ताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जय प्रकाश मौर्य, राजितराम मौर्य, सूर्यमणि यादव, हरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, कृपा शंकर मिश्र, अशोक यादव, संतराम यादव, ओम प्रकाश तिवारी, रामेंद्र सिंह, विजयशंकर बिंद आदि रहे।