फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   11 hundred MT urea reached 31 cooperative societies

31 सहकारी समितियों पर पहुंची 11 सौ एमटी यूरिया

Wed, 17 Aug 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
11 hundred MT urea reached 31 cooperative societies
ज्ञानपुर। सहकारिता विभाग ने किसानों की समस्या का समाधान करते हुए 31 समितियों पर लगभग 1100 एमटी यूरिया भेजवा दिया। तीन-चार दिनों तक हुई छिटपुट बारिश के बाद खाद की मांग बढ़ने से किसान धान की फसलों में प्रथम और द्वितीय चरण का छिड़काव करने के लिए बाजार से लेकर सहकारी समिति तक लाइन लगाने के लिए विवश दिखे।
विज्ञापन

एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि ब्लाक औराई, डीघ, ज्ञानपुर, अभोली, सुरि यावां, भदोही अंतर्गत 31 समितियों पर 36 एमटी की दर से लगभग 1100 एमटी यूरिया उपलब्ध करा दी गई है। विभाग के सुरक्षित भंडार में लगभग तीन सौ एमटी यूरिया है। समितियों की मांग पर उक्त यूरिया भेजी जाएगी। तीन दिन में छह सौ एमटी यूरिया की रैक मिल जाएगी। इससे करीब सवा लाख किसान लाभान्वित होंगे। जंगीगंज सहकारी समिति पर खाद लेने आए किसान रामराज ने बताया कि दो बोरी खाद की जरूरत थी जो आसानी से मिल गई। सूर्यभान समिति से खाद लेकर लौट रहे किसान दिनेश यादव ने बताया कि समितियों में खाद, बीज, कीटनाशक न होने के कारण ही किसान बाजारों की ओर रुख करते हैं। दुकानदार किसानों के घाव पर उस समय मरहम लगाते है जब उन्हें दोहरी मार का सामना करना पड़ता है। किसान बुद्धन ने कहा कि वह लगभग तीन से चार बीघे की खेती करते हैं। अब तक हजारों रुपये जुताई, रोपाई, सिंचाई में खर्च कर चुके हैं। प्रकृति के साथ न देने पर उत्पादन न के बराबर दिखाई दे रहा है। खानापुर के किसान शादाब अंसारी ने बताया कि मुख्य नहर से सटे खेतों में धान की फसल पानी से लबालब है। ऊंचाई वाले खेत पानी विहीन हो चुके हैं जिसमें खाद का छिड़काव भी किसान करने से डर रहे हैं। एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रकृति का साथ मिलने पर किसानों की मेहनत सफल होगी। विभाग खाद की कमी नहीं होने देगा। 31 समितियों पर 11 सौ एमटी यूरिया के उपलब्ध होने से लगभग सवाल किसान लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed