{"_id":"5cd9bd20bdec22076d204ca4","slug":"101557773600-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। विकास खंड औराई के गोपपुर गांव में 12 दिन पूर्व टूटे तारों और जमींदोज हुए खंभे एवं ट्रांसफार्मर को न बदले जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 12 दिन पहले मिर्जापुर रोड से लगायत गोपपुर गांव में विद्युतापूर्ति के लिए लगे खंभों को अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मारकर गिरा दिया था, जिससे तार और ट्रांसफार्मर टूटकर जमीन पर गिर गए थे। ग्रामीणों ने लालानगर उपकेंद्र पर तैनात जेई से कई बार इसकी शिकायत की लेकिन अभी तक न तो खंभे बदलवाकर तारों को दुरुस्त कराया गया और न ही ट्रांसफार्मर को मूल स्थान पर लगाने की पहल की गई। इससे ग्रामीणों को गर्मी के दिनों में बिजली न मिल पाने से भारी जलालत झेलनी पड़ रही है। साथ ही सिंचाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा जाने से सब्जी की फसलें सूख रही हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त न की गई तो वे उच्चाधिकारियों के कार्यालय का घेराव कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में माताशंकर, रामधनी, पप्पू, अक्षय कुमार, पंधारी, शिवम, राजकुमार, राकेश सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।