फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शार्टसर्किट ने मचाई तबाही,दो बीघे गेहूं की फसल राख

शार्टसर्किट ने मचाई तबाही,दो बीघे गेहूं की फसल राख

Sun, 28 Apr 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
शार्टसर्किट ने मचाई तबाही,दो बीघे गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
ज्ञानपुर। शनिवार दोपहर बाद सिंहपुर गांव में शार्टसर्किट से दो किसानों के दो बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड दल के मौके पर न पहुंच पाने से किसानों में आक्रोश छाया रहा।

सिंहपुर गांव निवासी जयप्रकाश पांडेय और श्रीप्रकाश पांडेय के खेत से होकर खींचे गए विद्युत तार काफी जर्जर हो चुके हैं। शनिवार को लगभग चार बजे तेज हवा के साथ हुई शॉर्टसर्किट की चिंगारी ने खेत में खड़ी एक-एक बीघे गेहूं की फसल को आगोश में ले लिया। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक तेज लपटों ने देखते ही देखते फसल को जलाकर राख कर दिया। लपटों के बीच एकत्रित लोगों ने अथक प्रयास कर आग को बढ़ने से रोक लिया, लेकिन तब तक दो बीघे फसल जल चुकी थी। आग और बढ़ती तो भारी नुकसान हो सकता था। आग लगने की सूचना भी गांव चंद कदम की दूरी पर स्थित पुलिस लाइन में स्थापित फायर ब्रिगेड दल को दिया, लेकिन वह फसल राख होने के एक घंटे बाद ही पहुंच पाया। इसको लेकर किसानों में काफी नाराजगी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed