फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कोटेदार की मनमानी से नहीं मिल पा रहा राशन

कोटेदार की मनमानी से नहीं मिल पा रहा राशन

Mon, 11 Mar 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार की मनमानी से नहीं मिल पा रहा राशन

विज्ञापन
चौरी। शासन-प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद कोटेदारों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इससे आए दिन कार्डधारकों को राशन से वंचित होना पड़ रहा है। वहीं सूची में नाम चढ़वाने के लिए गरीबों को विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

वेदमनपुर गांव की हीरावती देवी, मनीषा देवी, गीता देवी, जायदा, सीमा पाल, शाहजहां, रइसा, सुनीता देवी, रेखा देवी, नगीना आदि का आरोप है कि कोटेदार कभी अंगूठा नहीं लगने तो कभी सर्वर की समस्या बताकर उन्हें वापस कर देते हैं। ग्रामीणों ने कोटेदार पर दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया है। कहा राशन लेने जाने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। इससे उन्हें कई महीनों से राशन से वंचित होना पड़ रहा है। कई पात्र ऐसे भी हैं, जिनका नाम पात्रता सूची से काटकर उनकी जगह अपात्रों का नाम चढ़ा दिया गया है। उन्हें आए दिन आपूर्ति विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके बावजूद पात्रता सूची में उनका नाम नहीं जुड़ पा रहा है। इससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ठ करते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed