{"_id":"5c168b92bdec225a1f27c533","slug":"101544981394-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों में बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों में बांटे कंबल
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर स्थित दीन दुखी सेवा आश्रम में रविवार को एसडीएम अमृता सिंह ने गरीब और असहाय बुजुर्गों को कंबल वितरण किया। उन्होंने आश्रम में चल रहे यज्ञ में आहुति भी दी। संस्था की ओर से कंबल और रजाई वितरण कार्यक्रम से पहले से तीन सौ असहाय वृद्धजनों को कंबल और रजाई का वितरण कराया। एसडीएम ने कहा कि असहाय बुजुर्गों की सेवा करना पुनीत कार्य है। ऐसे कार्य में उन्होंने ओर लोगों से भी आगे आने का आह्वान किया। बाबा बड़े शिव धाम के समीप स्थित दीन दुखी सेवा आश्रम में पं. रामफेर शास्त्री के किए जा रहे यज्ञ में आहुति दी। इस मौके पर प्रणवानंद मुनि, डॉ. एके तिवारी, कस्तूरबा देवी केसरवानी, गंगा केसरवानी, पूनम केसरवानी, बिहारी लाल केसरवानी, विनीता केसरवानी, मनीष चौरसिया, बोतल यादव, सुनीता पाठक, सुशील बिंद आदि मौजूद रहे।