{"_id":"5c095caabdec2241742bda83","slug":"101544117418-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राएं सीखेंगी ई-एजुकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राएं सीखेंगी ई-एजुकेशन
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत ई- एजूकेशन कार्यशाला में छात्राओं को गूगल ड्राइंग और ई-मेल की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी गई। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत नारी स्वालंबन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश भर के शिक्षण संस्थानों में ई- एजुूकेशन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को केएनपीजी कालेज में कार्यशाला का आयोजित हुई। इसमें छात्राओं को ई- पीजी पाठशाला के संबंध में जानकारी दी गई। इसमें उन्हें गूूगल ड्राइंग और ई-मेल सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. कल्पना अवस्थी, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. मधु तिवारी, डॉ. मंजुल गुप्ता, डॉ. मनीषा, मोनिका, सौम्या, सुमन आदि मौजूद रहीं।