फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बहुजनक्रांति मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर धरना

बहुजनक्रांति मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर धरना

Mon, 05 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बहुजनक्रांति मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर धरना
ज्ञानपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताया। कहा कि केंद्र सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है जिसे संगठन नहीं होने देगा।
विज्ञापन

संगठन के जिला सचिव दिलीप राव ने कहा कि 22 अक्टूबर को अहमदाबाद में संगठन की ओर से परिवर्तन यात्रा का आयोजन था लेकिन अचानक प्रशासन ने रद्द कर दिया। इसके बाद आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। सरकार से आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने आगामी लोकसभा चुनाव को ईवीएम के बजाए मतपत्रों से कराने, एससीएसटी पर होने वाले अत्याचार को रोकने, आरक्षण नीति को निजीकरण रोकने की मांग की गई। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और सरकार मिलकर काम कर रही है, जिससे चुनावों में भाजपा को अधिक सीट मिल रही है। आम जनता के विरोध के बाद भी भाजपा की जीत एक साजिश है। प्रदर्शन में कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed