फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अतिक्रमण से संकुचित हो रही सड़कें

अतिक्रमण से संकुचित हो रही सड़कें

Sat, 01 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण से संकुचित हो रही सड़कें
भदोही। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का अभियान केवल वाहनों की चेकिंग तक ही सीमित रह जाता है। जबकि यातायात अव्यवस्थित करने में सड़कों और पटरियों पर अतिक्रमण का मुख्य योगदान है। कार्रवाई न होने से कालीन नगरी की सड़कें हो या आंतरिक गलियां अतिक्रमण से संकुचित होती जा रही हैं। सड़क पर तख्त रख कर दूकान लगा लेना आजकल आम हो गया है। इससे आम वाहनस्वामियों को दिक्कत होती है लेकिन इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

भदोही नगर के कटरा बाजार से अंबर नीम और बाजार सलाबत खां होते हुए लोग बाईपास की ओर चले जाते हैं। लेकिन कटरा बाजार मुख्य बाजार होते हुए यहां अतिक्रमण का हाल बुरा हाल है। सड़क की पटरियों पर तख्त रख कर लोग दूकानें लगाते हैं। ऐसे ही साग सब्जी वालों के अतिक्रमण में सड़क धीरे धीरे लुप्त होती जा रही है।
विज्ञापन

मछरहट्टा गली का भी हाल बुरा है। यहां मछली बाजार लगता है। दोपहर बाद जब मछली की दूकानें सज जाए तो फिर इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है। नगर का मेन रोड कालीन नगरी का प्रमुख मार्ग है। पैदल चलने वालों के लिए नगर पालिका द्वारा अजिमुल्लाह चौराहे से मर्यादपट्टी तक पटरियों को इंटरलाकिंग तो कराया गया लेकिन यह दूकान लगाने के काम आने लगा। इस ओर नगर पालिका ने कभी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण है कि सड़कों पर आए दिन जाम लगने लगा है। अंबर नीम के मुनील अहमद ने कहा कि शाम के समय यदि अजिमुल्लाह चौराहे से अंबर नीम की ओर आना हो तो घबराहट होने लगती है। इस स्थिति से परेशान लोगों का कहना है कि पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी आम तौर पर वाहनों की जांच भर करते हैं। जबकि अतिक्रमण की ओर कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed