{"_id":"5b11929d4f1c1ba96e8b5d6f","slug":"101527878301-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वें दिन भी हड़ताल, नहीं खुले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वें दिन भी हड़ताल, नहीं खुले ताले
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय डाक विभाग संघ की ओर से विभिन्न मांगो को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन शुक्रवार को जारी रहा। ग्रामीण डाक सेवकों ने कार्य को बहिष्कार। वक्ताओं ने सातवें वेतन और कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाएं बाधित हो गई हैं। डाक सेवकों का कहना है कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो केंद्र सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। हड़ताल के चलते डीघ के कोइरौना, जंगीगंज, गोपीगंज, सुरियावां, महाराजगंज, औराई डाकघर पर सभी डाकसेवकों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर चंद्र भूषण शुक्ला, विजय लाल विश्वकर्मा, अरविंद चौबे, महेश यादव, बटेश्वर नाथ तिवारी, चंद्र भूषण पांडे, विश्वजीत दुबे, उमाशंकर, गुलाब विश्वकर्मा, विनोद कुमार, साधु राम, विजय शंकर बिंद, संजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन