फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सात हजार लाभार्थियों को भेजा 49 करोड़

सात हजार लाभार्थियों को भेजा 49 करोड़

Tue, 05 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सात हजार लाभार्थियों को भेजा 49 करोड़
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के सात हजार 77 लाभार्थियों के खाते में दूसरे किश्त के तौर पर 49 करोड़ 53 लाख रुपए भेजा गया। इससे आवास निर्माण में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। निकाय चुनाव के चलते विभिन्न योजनाओं कामकाज ठप था, चुनाव खत्म होने के बाद प्रशासनिक अफसर युद्ध स्तर पर सरकारी योजनाओं को गति देने में जुट गए हैं।

आवासहीन लोगों को पक्का घर मुहैया कराने के लिए सरकारों की ओर से योजनाएं चलाई जाती हैं। कांग्रेस में इंदिरा आवास, सपा में लोहिया आवास तो बसपा में अंबेडकर आवास योजना चली। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया है। योजना के तहत लाभार्थी को तीन किश्तो में एक लाख 20 हजार मिलता है। पहले किश्त में 40 हजार, दूसरे किश्त में 70 हजार और तीसरे किश्त में 10 हजार की धनराशि दी जाती है। पहले किश्त पर 40-40 हजार भेजने के बाद आवास निर्माण की निगरानी का कार्य चल रहा था। निकाय चुनाव के चलते दूसरी किश्त नहीं भेजी जा सकी थी। मतगणना संपन्न होने के बाद परियोजना डीआरडीए विभाग की ओर से आवास के लाभार्थियों को दूसरी किश्त भेजी गई। वित्तीय वर्ष 2016-17 के 5917 लाभार्थियों में 4732 और 2017-18 के 3372 लाभार्थियों में 2945 को दूसरी किश्त भेजी गई है। दोनों वित्तीय वर्ष के करीब सात हजार 77 लाभार्थियों को 70- 70 हजार की दर से तकरीबन 49 करोड़ 53 लाख रुपए भेजा गया। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दूसरी किश्त भेजी जा चुकी है। आवास निर्माण की निगरानी की समय-समय पर मानीटरिंग की जा रही है। जहां गड़बड़ी मिल रही है, कार्रवाई भी हो रही है। निर्धारित समय तक जो लाभार्थी आवास नहीं बनवाएगा, उससे वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed