{"_id":"57b4c55a4f1c1b705e6eb89b","slug":"10-shrines-bhurenge-day","type":"story","status":"publish","title_hn":" 10 धार्मिक स्थलों के बहुरेंगे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 धार्मिक स्थलों के बहुरेंगे दिन
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयाग के मध्य गंगा तट के किनारे स्थित स्वयंभू सेमराधनाथ समेत जिले के 10 धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए सांसद वीरेंद्र सिंह ने पर्यटन मंत्रालय को पत्र लिखा है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इन धार्मिक स्थलों की रूपरेखा बदलने के लिए पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर जिले के 10 मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराने का आग्रह किया है। इसमें सेमराधनाथ मंदिर, हरिहरनाथ मंदिर ज्ञानपुर, चकवां महाबीर मंदिर, बड़े शिव मंदिर गोपीगंज, हनुमान मंदिर दुर्गागंज, शीतला माता मंदिर डेरवा भवानीपुर, हनुमान मंदिर मतेथू, तिलेश्वरनाथ मंदिर तिलंगा, कलिंजरा घाट शिव मंदिर गोपालापुर कलिंजरा, रामपुर घाट आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सेमराधनाथ, हरिहरनाथ, चकवा महाबीर मंदिर पुराने हैं। इन मंदिरों का विकास नहीं हो सका है।
विज्ञापन