{"_id":"6394c925701e2163e26ddc45","slug":"10-quintal-light-pole-fell-20-feet-below-the-bridge-people-narrowly-survived-bhadohi-news-vns687923046","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 10 क्विंटल का लाइट पोल पुल से 20 फीट नीचे गिरा, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 10 क्विंटल का लाइट पोल पुल से 20 फीट नीचे गिरा, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
गोपीगंज के पड़ाव पर फ्लाईओवर से गिरा हाईमास्ट लाइट का पोल।
- फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। हावड़ा से चंडीगढ़ जा रहे एक ट्रेलर की पट्टी टूटने से हाईमास्ट लाइट का 10 क्विंटल का पोल गोपीगंज फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। पुल से लगभग 20 फीट नीचे गिरे पोल की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसे वहां से रेफर कर दिया गया।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर एक ट्रेलर हाईमास्ट लाइट पोल लेकर हावड़ा से चंडीगढ़ जा रहा था। गोपीगंज फ्लाईओवर से जाने के दौरान पट्टा टूटने से 10 क्विंटल का पोल पुल से 20 फीट नीचे गिर गया। इस बीच उधर से गुजर रहा बाइक सवार पवन कुमार (20) निवासी सुजातपुर उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस समय पोल फ्लाईओवर से गिरा, उस दौरान बड़ी संख्या में लोग नीचे थे। यह संयोग था कि पोल की चपेट में कोई और नहीं आया।
कोतवाली पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक नरेश मिश्रा निवासी भवानीपुर, पश्चिम बंगाल के अनुसार वह पोल लादकर चंडीगढ़ जा रहा था। बताया कि पुल पर अचानक बंधन टूटने से पोल फ्लाईओवर के डिवाइडर में फंस गए और एक पोल 20 फीट नीचे गिर गया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और ट्रेलर फ्लाईओवर पर ही खड़ा है।
विज्ञापन
गोपीगंज। चंडीगढ़ जा रहे एक ट्रेलर का बंधन टूटने से हाईमास्ट लाइट फ्लाईओवर से नीचे गिरा या किसी के काट देने के कारण झटका लगने पर बंधन टूटा अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। ट्रेलर चालक का आरोप है कि दो दिनों तक टोलप्लाजा लालानगर में ट्रेलन खड़ा होने पर किसी ने बंधन काट दिया था। इससे यह हादसा हुआ। पुलिस की जांच के बाद हकीकत सामने आएगी।
ज्ञानपुर। यात्री और रोड टैक्स बकाये के मामलों में उप संभागीय परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें कार्रवाई के लिए सक्रिय हैं, लेकिन हाईवे पर ओवरलोड सामान लादकर अनहोनी का कारण बनने वाले वाहनों पर नजर न पड़ना लोगों को खटकने लगा है। एआरटीओ प्रवर्तन एसपी मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि टोलप्लाजा टैक्स लगने के कारण अब ओवरलोड का मामला नहीं रह गया है। सिर्फ हाइट और अगल-बगले निकले सामान को लेकर सवाल उठते हैं। इसकी रोकथाम लगाने के लिए हाईवे प्राधिकरण ने टोलप्लाजा पर ही मानक तय किए हैं। इसकी जवाबदेही टोलप्लाजा संचालकों की होती है।