फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10 out of 27 players selected in district-level cricket trials

Bhadohi News: जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में 27 में से 10 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 20 Oct 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
10 out of 27 players selected in district-level cricket trials
जिला स्टेडियम में सोमवार को क्रिकेट ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी। स्रोत-स्टेडियम - फोटो : Archive
भदोही। मूंसीलाटपुर जिला स्टेडियम में सोमवार को सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल लिया गया। ट्रायल में 27 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का परिचय दिया। जिसमें से 10 खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन किया गया। इसके अलावा चार खिलाड़ियों को स्टैंड बाई में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय 10 खिलाड़ियों को मंडलीय चयन ट्रायल के लिए 21 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे द्वारिका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर मिर्जापुर में प्रतिभाग करेंगे। जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सीनीयर क्रिकेट खिलाड़ियों में एक से बढ़कर एक क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। क्रिकेट खिलाड़ी द्वय खालिद अंसारी और विपिन राय ने ट्रायल लिया। जिन्होंने निम्नलिखित दस खिलाड़ियों अनुराग यादव, यशवर्धन सिंह, अंकित सरोज, रिषभ कुमार यादव, अनीश कुमार, यतेंद्र बहादुर सिंह, शुभम यादव, वैभव सिंह, करन कुमार और राजन कुमार का चयन हुआ है। जबकि आकाश उपाध्याय, विशाल पाल, हेमंत जायसवाल व रिषभ यादव को स्टैंड बाई में रखा गया है। ट्रायल लेने वाले खालिद अंसारी और बिपिन राय ने बताया कि जनपद के खिलाड़ी काफी प्रतिभावान हैं। सही मार्गदर्शन से वें उच्च स्तरीय क्रिकेट खेल कर जनपद का नाम रौशन कर पाने की क्षमता रखते हैं। उधर जिला उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयनित सभी दस खिलाड़ियों को बुधवार को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए मिर्जापुर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed