फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10 new corona patients, including mother-son, found

मां-बेटे समेत कोरोना के 10 नए मरीज मिले

Thu, 29 Oct 2020 04:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
10 new corona patients, including mother-son, found
ज्ञानपुर। कोराना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। ठंड शुरू होने के साथ ही मरीजों के बढ़ने से लोग एक बार फिर सहम गए हैं। माना जा रहा है कि ध्यान न दिया गया तो महामारी का प्रकोप दोबारा बढ़ सकता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार को मां-बेटे समेत कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1885 हो गई।
विज्ञापन

कोरोना के रोकथाम को लेकर भले ही तमाम कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन उसका असर धरातल पर नहीं दिख रहा है। सामाजिक दूूरी का पालन न करने और मॉस्क न लगाने के कारण संक्रमितों की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 10 नए मरीज मिले। इसमें जगरनाथपुर में मां-बेटे समेत तीन, हॉस्टल चौराहा में महिला, भदोही में युवक, सदाशिवपट्टी गांव में मां-बेटे समेत चार, ज्ञानपुर में युवक और लखनों के रायपुर में युवक शामिल हैं। यद्यपि संक्रमितों के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या काफी कम है। जिले में एक्टिव केस मात्र 95 हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ऑटो और रिक्शा चालकों की जांच की गई। सुरियावां में स्वास्थ्य विभाग और माय होम इंडिया की टीम ने नेतानगर ऑटो स्टैंड पर 100 संदिग्धों का एंटीजेन और 66 का आरटीपीसीआर से सैंपल लिया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी पाठक, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, राधेश्याम चौहान, इंद्रभूषण, सुशील पाठक, विजय, धर्मेंद्र मिश्रा आदि रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में 102 ऑटो और रिक्शा चालकों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें 100 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि दो पॉजिटिव मिले। सीएचसी अधीक्षक आशुतोष पांडेय ने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। इस मौके पर चौकी प्रभारी दया शंकर ओझा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed