फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1. Work on the drain worth Rs. 88 crores has been stopped for a month

Bhadohi News: 1. 88 करोड़ की नाली का एक महीने से रुका है कार्य

Wed, 09 Apr 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
1. Work on the drain worth Rs. 88 crores has been stopped for a month
नगर के नेता नगर पावर हाउस से रामबाग होते हुए 52 बीघा तालाब तक करीब एक करोड़ 88 लाख की लागत से बनने वाली नाली का काम एक माह से रूका हुआ है।
विज्ञापन

काम रुकने से आसपास के लोगों का व्यवसाय तो प्रभावित है ही धूल उड़ने के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। खास बात है कि एक माह से बंद चल रहे काम से जिम्मेदार भी बेखबर बने हुए हैं। नगर में वर्षों से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है।
बारिश के दिनों में तो नगर के कई वार्ड पानी में डूब जाते हैं। जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए करीब एक करोड़ 88 लाख की लागत से नाली निर्माण की स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

नाली को नेता नगर से पावर हाउस से रामबाग होते हुए 52 बीघा तालाब के पास स्थित नाले में जोड़ा जाना था। जहां से पानी की निकासी सीधे छोटी नहर में निकल जाएगी। निर्माण कार्य की स्वीकृति के उपरांत धनराशि भी जारी कर दी गई और निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे नगर में जगह-जगह नाली निर्माण के लिए खोदाई कर दी गई। इस बीच अभिया मार्ग के अंबेडकर नगर में एक माह से नाली निर्माण रोक दी गई है। इसके कारण खोदी गई नाली की मिट्टी जमी हुई है। कार्यदायी संस्था के अनुसार वाटर लेवल न मिल पाने के कारण काम बंद किया गया है, लेकिन गौर करने वाली बात है कि एक महीने से ठप काम को लेकर जिम्मेदार लापरवाही क्यों बने हुए हैं। ठप काम के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने इसे शीघ्र बनवाने की मांग की है।

इस संबंध में ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। निरीक्षण कर देखा गया है। कार्यदायी संस्था को जल्द काम शुरू कराने को कहा गया है। मानक के प्रति लापरवाही बरती गई तो भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed