फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1. 1440 meter long drain will be built in Netanagar with Rs 97 crores.

Bhadohi News: 1. 97 करोड़ से नेतानगर में बनेगा 1440 मीटर लंबा नाला

Mon, 02 Dec 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
1. 1440 meter long drain will be built in Netanagar with Rs 97 crores.
सुरियावां। नगर की लगभग 3000 आबादी को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। नगर क्षेत्र के नेतानगर वार्ड में एक करोड़ 97 लाख की लागत से 1440 मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। नाला एक मीटर गहरा होगा। नाले को सीधे 52 बीघा तालाब के पास स्थित छोटी नहरा से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा घरों की पाइपलाइन को भी इस नाले से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन

सुरियावां नगर में आबादी काफी घनी है। संकरे मार्गों के कारण कई वार्डाें में अब तक नाला नहीं बन सका है। इससे बारिश होने पर क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। नगर के नेतानगर वार्ड में जलभराव की समस्या वर्षों से बरकरार है। अगले साल मानसून सीजन में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वार्ड में बनने वाली नाले पर ढक्कन भी लगाए जाएंगे। इससे कूड़ा-कचरा नाले के अंदर नहीं जा पाएगा। नाला नेतानगर, रामबाग होते हुए आंबेडकरनगर बड़ा नाले तक जाएगा। यहां नाला 52 बीघा तालाब के पास स्थित छोटी नहरा से जोड़ा जाएगा। नाला सड़क के उत्तरी छोर पर बनाया जाएगा। ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि इसके लिए शासन से धनराशि भी जारी हो चुकी है। तीन दिन में काम शुरू कराने की तैयारी है। इससे लोगों को जलजभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed