फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1,000 men, 958 women

1000 पुरुषों पर 958 महिलाएं

Mon, 11 Jul 2016 01:44 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Mon, 11 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
 विस्फोटक होती जा रही जनसंख्या वृद्घि से कालीन नगरी भी अछूती नहीं  है। जागरुकता की कमी से जनसंख्या नियंत्रण के उपाय कारगर नहीं हो पा रहे हैं। दो फीसदी की दर से हर साल 30 हजार जनसंख्या बढ़ रही है जबकि लिंगानुपात की खाई भी बढ़ रही है। एक हजार पुरुषों के सापेक्ष 958 महिलाएं जनपद में हैं। वर्तमान में जिले की आबादी  अनुमानत: 17 लाख है। जबकि 2011 की जनगणना में जिले की आबादी 15 लाख 78 हजार रही। जनसंख्या नियंत्रण के लिए भले ही दावे किए जाएं,लेकिन प्रभावी ढंग से  नियंत्रण के उपाय आम जनता के दिमाग पर असर नहीं डाल पा रहे है। 
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.डीके सोनकर ने  बताया कि विभाग से परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाया जाता है, जो जनसंख्या  नियंत्रण का रूप है। इसमें पुरूष नसबंदी, महिला नसबंदी की व्यवस्था है,  गर्भधारण रोकने के लिए प्रसव बाद कॉपर टी लगाई जाती है। 
विज्ञापन

अब टीपीआईयूसीडी  प्रोग्राम लागू किया है, जो कॉपर टी से अपग्रेड है, इसे प्रसव के 48 घंटे  के अंदर लगाया जाता है। जो महिलाओं की सुरक्षित गर्भ निरोधक है। बताया कि  30 फीसदी महिलाओं को अनिवार्य रूप से लगाने का प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed