{"_id":"02ff2c56-a66e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"beni-said-mulayam-singh-and-lal-krishna-advani-were-behind-babri-masjid","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाबरी मस्जिद गिराने में मुलायम, आडवाणी का हाथ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बाबरी मस्जिद गिराने में मुलायम, आडवाणी का हाथ'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Apr 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर नए सिरे से हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बाबरी मस्जिद गिराने के लिए मुलायम ने लालकृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर साजिश रची।
विज्ञापन
अपने ताजा सनसनीखेज बयान उन्होंने कहा कि अक्टूबर, 1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हिन्दू-मुसलमानों को लड़ाने में जुटे थे।
वर्मा ने कहा कि आडवाणी ने यह कहते हुए रथयात्रा शुरू की थी कि 30 अक्टूबर 1990 को विवादित ढांचे पर शिलान्यास होना है।
लेकिन रथयात्रा का इरादा वहां शिलान्यास करना नहीं था बल्कि यूपी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ मिलीभगत कर विवादित ढांचे को गिराना था।
बेनी ने दावा किया कि आडवाणी, विनय कटियार और अन्य लोगों को जिस अतिथि गृह में हिरासत में रखा गया था, वहां मुलायम सिंह यादव बाद में उनसे मिलने गए।
इस बैठक में यह फैसला किया गया कि कारसेवकों को विवादित ढांचे के समीप जाने और पूजा-पाठ की अनुमति दी जाएगी।