{"_id":"f75aaa02-e285-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"beni-ready-to-fight-with-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुलायम लड़ें तो करूंगा मुकाबला, दूंगा पटखनी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुलायम लड़ें तो करूंगा मुकाबला, दूंगा पटखनी'
अंबेडकरनगर/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2013 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर नगर से सटे कुर्की बाजार में स्टील प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास करने के बाद सोमवार को केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा ने अपनी संसदीय सीट बदलने की अटकलों को सिरे से खारिज किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे अंबेडकरनगर से चुनाव नहीं लड़ेंगे। यदि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह डॉ. लोहिया की भूमि पर चुनाव लड़ने का साहस जुटाएं तो जरूर उन्हें पटखनी देने के लिए मैं यहां से चुनाव लड़ने को तैयार रहूंगा। बेनी ने कहा कि ऐसा करना सपा सुप्रीमो के लिए आसान नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब वे समाजवादी पार्टी में थे तो पूर्वांचल के टिकट वही बांटते थे। ऐसे में पूर्वांचल से उनका नाता बना हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने किसानों के साथ भी धोखा किया है। बिजली संकट से पूरा प्रदेश कराह रहा है। जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश से कम से कम 50 सीटों पर जीत हासिल होगी।
विज्ञापन
30 छात्राओं को सौंपा सोलर लैंप
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने 30 छात्राओं को सोलर लैंप सौंपा। कहा कि इससे छात्राओं को आगे बेहतर शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।