{"_id":"171c82ea-71ff-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"bed-entrance-online-registration-start-10-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड एंट्रेंस: 10 फरवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड एंट्रेंस: 10 फरवरी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
गोरखपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2013 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण रविवार 10 फरवरी की सुबह 10 से शुरू हो जाएगा। यह प्रक्रिया 10 मार्च की रात 12 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन चालान प्राप्त कर अगले दिन इलाहाबाद बैंक की किसी शाखा में प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन फार्म की हार्ड कॉपी 13 मार्च तक यूनिवर्सिटी को भेजनी होगी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने मीडिया के सुझाव को मानते हुए फार्म की हार्ड कॉपी पर अभ्यर्थी के अशिक्षित अभिभावक के अंगूठे का निशान लगाने की सुविधा प्रदान कर दी है। प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि ऑन लाइन फार्म भरते समय पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
एक बार फार्म भरने के बाद उसे दोबारा चेक कर लें तभी सबमिट करें, अन्यथा फार्म सबमिट करने के बाद कोई सूचना परिवर्तित नहीं होगी। फार्म पर दोनों विकल्प (सबमिट और एडिट) दिए गए हैं, कोई भी सूचना परिवर्तित करनी हो तो एडिट पर क्लिक कर उसे संबंधित कॉलम में जा कर उसे संशोधित किया जा सकता है।
पंजीकरण के लिए निर्धारित सभी कॉलम भरना अनिवार्य है, एक भी कॉलम अगर छूट गया तो फार्म सबमिट नहीं होगा। यही नहीं जन्म तिथि या जन्मतिथि से हाईस्कूल या बीए पास होने के साल की तिथि में अगर कोई विसंगति होगी तो भी फार्म सबमिट नहीं होगा।