{"_id":"619bdcf9556b420cfa1638d5","slug":"yuvak-ka-shav-chhat-ke-kunde-se-lataka-mila-basti-news-gkp4172796184","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव छत के कुंडे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव छत के कुंडे से लटका मिला
विज्ञापन
युवक का शव छत के कुंडे से लटका मिला
कलवारी थानाक्षेत्र के कैथवलिया जाट गांव की घटना
बहादुरपुर(बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के कैथोलिया जाट गांव में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने छत के कुंडे से लटका हुआ शव सोमवार सुबह देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को पिता बुद्धिराम ने बताया कि बेटे उदयभान की शादी के लिए कुदरहा क्षेत्र की एक लड़की को कलवारी मंदिर पर एक माह पूर्व देखा गया था। उसके पसंद करने पर शादी फरवरी में तय हो गई थी। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि इस शादी से उदयभान खुश नहीं था। वह बनकटी क्षेत्र की एक लड़की से शादी करना चाहता था। इसी कारण परिवार वाले फरवरी में शादी के लिए तैयारी कर रहे थे। अचानक उसका शव कुंडे से लटका देखकर परिवार के साथ गांव वाले भी हतप्रभ है। प्रभारी थानाध्यक्ष राम वशिष्ठ ने बताया कि सूचना मिलने पर सोमवार सुबह कैथोलिय गांव में जाकर उसके शव को नीचे उतारा गया। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रकरण की जांच की जा रही है।