फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth riding scooter injured in collision with vehicle

Basti News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल

Mon, 27 May 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 May 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth riding scooter injured in collision with vehicle
हरैया। हाईवे पर पर तहसील कार्यालय के सामने स्कूटी से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में युवक के सिर में लगी चोट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास के लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए सी एच सी भेजा। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए दर्शन नगर अयोध्या मेडिकल कालेज ले गए।
विज्ञापन


हरिजनपुर गांव निवासी राम शंकर तिवारी के पुत्र अंकित तिवारी (25) मुंबई के पालघर में एक कंपनी में काम करते हैं।वह इन दिनों घर आये हैं। रविवार को घर से स्कूटी लेकर नगर थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव किसी कार्य से जा रहे थे।तहसील कार्यालय के पास हाईवे पर किसी वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दिया । दुर्घटना में अंकित के सिर व पैर में लगी गंभीर चोट के चलते वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिरकर छटपटाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस घायल को इलाज के लिए सी एच सी ले गई। युवक के पास से मिले श्रमिक आई डी कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजन इलाज के लिए अयोध्या के दर्शननगर मेडिकल कालेज ले गए।युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।घायल ने हेलमेट नहीं लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed