{"_id":"60f1cf018ebc3e23af72173d","slug":"youth-of-shmali-died-in-accident-basti-news-gkp4021139173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में शामली के युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में शामली के युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
हादसे में शामली के युवक की मौत, एक घायल
पहिया पंक्चर होने के बाद अनियंत्रित हुई थी बाइक
फोरलेन पर छावनी के जमौलिया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत/बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात जमौलिया गांव के पास पहिया पंक्चर होने से अनियंत्रित हुई मोटर साइकिल को पीछे से अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। उसे सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक शामली का रहने वाला था।
हादसे में वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक हाईवे पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें आकाश पुत्र अजय सिंह 22 निवासी लादीनपुर थाना झिंझाना जिला शामली को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दूसरे घायल युवक काशी पुत्र मदन पाल सिंह निवासी दूधली थाना झिंझाना शामली को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। दोनों युवक गोरखपुर से गोंडा जनपद के मनकापुर जा रहे थे। हाईवे पर जमौलिया गांव के पास बने कट पर पहिया पंक्चर होने के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से वाहन की ठोकर लगने से दुर्घटना के शिकार हो गए। थानाध्यक्ष छावनी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजनों के पहुंचने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
------------