{"_id":"68d99db4a8239bbffc0e9edd","slug":"youth-killed-in-bolero-collision-two-injured-in-bike-collision-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144908-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, बाइक की भिड़ंत में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, बाइक की भिड़ंत में दो घायल
Mon, 29 Sep 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती-कलवारी मार्ग पर झिरझिरवा पुल के पास रविवार रात बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार चरकैला निवासी अंगद (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय पुलिस टीम के साथ पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
इधर, हरैया थाना क्षेत्र के बलईबीर चौराहे पर रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में भरू गांव निवासी मनीष कुमार (17) और पेंदा निवासी मोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मनीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। संवाद