{"_id":"6011b4988ebc3e543c286bc3","slug":"youth-hostel-will-get-gift-of-youth-hostel-basti-news-gkp382464370","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मिलेगा यूथ हॉस्टल का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को मिलेगा यूथ हॉस्टल का तोहफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को मिलेगा यूथ हॉस्टल का तोहफा
बस्ती। जिले में जल्द ही युवाओं को यूथ हॉस्टल की सौगात मिलने वाली है। यह हॉस्टल शहर में स्थापित किया जाएगा। परिसर में रेस्टोरेंट सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
सुदूर गांव के ऐसे विद्यार्थी जो शहर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, अब उन्हें परेशानी नहीं होगी। क्योंकि सरकार यूथ हॉस्टल बनवाने जा रही है। हॉस्टल दो एकड़ भूमि पर बनेगा। प्रशासन की ओर से इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। पालिका क्षेत्र में बनने वाले यूथ हॉस्टल में छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी की भी सुविधा मिलेगी, जहां से पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थी आईएएस, पीसीएस, मेडिकल सहित अन्य की तैयारी भी कर सकेंगे। मेस भी संचालित किया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी इंद्रजीत मौर्य ने बताया कि हॉस्टल निर्माण के लिए भूमि तलाशी जा रही है, इसे शहर में ही बनना है। लगभग डेढ़ से दो एकड़ भूमि की आवश्यकता है।