{"_id":"672696f3e23932c588032b16","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126632-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Sun, 03 Nov 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
सोनहा। सोनहा थाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। धर्मेन्द्र चौधरी (45) पुत्र बुद्धू चौधरी ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसने परिजनों को बताया। आनन फानन में परिजन सीएचसी बेवां जनपद सिद्धार्थ नगर लेकर गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शाम करीब 4 बजे शव को परिजन घर वापस ले आये।
जहरीला पदार्थ खाने का कोई स्पष्ट कारण नहीं मिल पाया है। सूचना के बाद पुलिस असनहरा चौकी प्रभारी जय शंकर पाण्डेय मौके पर पहुंचे। परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हो रहे थे। रात करीब सात बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद