फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies under suspicious circumstances.

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Fri, 17 Jul 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances.
बभनान। नगर पंचायत बभनान के पटेल नगर वार्ड में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चर्चा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में जहर खाकर जान दे दी है। घटना के बाद गांव में कोहरा मच गया। युवक डीफार्मा के बाद मेडिकल स्टोर चलाता था।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड निवासी रघुनाथ का इकलौता बेटा अभिनव उर्फ गोदी (26) की बुधवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार वह अपने कमरे में जोर-जोर से चिल्लाने लगा। परिजन उसे इलाज के लिए आनन-फानन निजी गाड़ी से अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चर्चा है कि अभिनव गौर थाना क्षेत्र के सौरहा चौराहे पर मेडिकल स्टोर संचालित करता था। वहीं एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। परिवार वालों के दबाव में दोनों लौट आए थे। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका अलग-अलग अपने घरों पर रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस आने के बाद अभिनव अपने कमरे से बाहर नहीं निकला और प्रेमिका से शादी करने पर अड़ा रहा। प्रेमिका के घर वाले शादी के पक्ष में नहीं थे। इसके चलते उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी मौत से माता-पिता के अलावा बड़ी बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed