फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies after injured bike collides with pole in basti

बस्ती में हादसा: खंभे से बाइक टकराने से घायल युवक की मौत, गांव में छाया मातम

Fri, 22 Sep 2023 02:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Sep 2023 02:13 PM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर सामने से आ रहे बड़े वाहन से बचाव करते समय अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में स्थित बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई थी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies after injured bike collides with pole in basti
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पोखरभिटवा के खलगवा पुरवा निवासी राहुल (20) पुत्र राम दीन की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई। जन्माष्टमी के दिन अपने घर से बाइक से परिवार के साथ बस्ती जा रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर सामने से आ रहे बड़े वाहन से बचाव करते समय अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में स्थित बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई थी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया था। जहां से स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सक ने राहुल को दूसरे दिन लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


स्थिति में सुधार होने पर उसे 18 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 20 सितंबर को स्थिति बिगड़ने पर परिजन फिर से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले गए। जहां इलाज के दौरान राहुल ने बृहस्पतिवार देर शाम दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबारी को आरपीएफ ने दबोचा, लंबे समय से थी तलाश

मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मां सुशीला, भाई राजकुमार, महेश, संजय, बहनें अनीता, सुमन, सुनीता, सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार महादेव घाट पर शुक्रवार को कर दिया। राहुल पांच भाई व बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed