{"_id":"6a46b7d6fa7a1a74890efba7","slug":"youth-dies-after-drowning-in-river-basti-news-c-207-1-bst1006-161638-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नदी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नदी में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार। जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मनगर में बृहस्पतिवार को नदी में भैंस नहलाते समय पैर फिसलने के कारण एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार वर्मा (42) पुत्र श्यामलाल के रूप में हुई है।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र की धर्मनगर निवासी संगीता देवी ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि उनके पति प्रवीण कुमार वर्मा भैंस को नहलाने के लिए नदी में ले गए थे। भैंस को नहलाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी परशुरामपुर विश्व मोहन राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।
बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। संवाद