फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   youngman died in accident-3 injured

दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत,तीन घायल

Sat, 14 May 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
youngman died in accident-3 injured
दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

महादेवा/बनकटी (बस्ती )। मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर कुरियार-लहरी गांव के पास दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। इनमें एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रही सरिया लदी ट्रॉली के पिछले पहिया के नीचे पड़ने से बाइक चालक 26 वर्षीय दिलीप की मौत हो गई। दूसरे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बनकटी पीएचसी भेजा गया।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लहरी गांव निवासी दिलीप पुत्र रंपत शुक्रवार को दोपहर करीब 11:00 बजे घर से खाद लेने महादेवा जा रहे थे। गांव के निकट लहरी चौराहे पर सामने से एक बाइक पर सवार तीन लोग बगैर हेलमेट के आ रहे थे। अचानक दोनों की बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। इस दौरान दिलीप की बाइक अनियंत्रित होकर सामने जा रही सरिया लदी ट्राली के पिछले पहिया के नीचे पड़ गई। जिससे मौके पर ही दिलीप की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार भिटहा निवासी महेंद्र, प्रदीप व गोरख घायल हो गए। घायलों को पुलिस की सहायता से पीएचसी बनकटी पहुंचाया गया। जहां पर उपचार कर तीनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed