फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young man who went to plow the field dies under suspicious circumstances

Basti News: खेत की जुताई करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 09 Jul 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to plow the field dies under suspicious circumstances
पूरे दीवान गांव के पुल के नीचे पड़ा मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। छावनी थाना क्षेत्र के पूरे दीवान गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की देर रात तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक धान की रोपई के लिए खेत की जुताई करने गया था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, पूरे दीवान निवासी गंगाराम कन्नौजिया (40) पुत्र राम लगन घर से धान की रोपाई के लिए खेत में लेवा कराने रविवार की सुबह करीब 9 बजे निकला था। देर शाम तक घर वापस न पहुंचने पर पत्नी बच्चों के साथ खोजने लगी। जानकारी होने पर ग्रामीण भी खेत के आसपास जाकर युवक को खोजने लगे। रात करीब 10 बजे पूरे दीवान गांव के पुल के नीचे तालाब में युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ ग्रामीणों ने युवक को पुल पर बैठकर मोबाइल चलाते हुए दिन में देखा था। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के भाई जमुना प्रसाद ने छावनी थाने पर तहरीर दी है। छावनी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed