{"_id":"6769b26fbb9716470007a657","slug":"young-man-took-life-after-sending-message-to-girl-on-instagram-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129267-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इंस्टाग्राम पर लड़की को मैसेज भेजने पर युवक की ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इंस्टाग्राम पर लड़की को मैसेज भेजने पर युवक की ले ली जान
Tue, 24 Dec 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इंस्टाग्राम पर लड़की को मैसेज भेजना वाल्टरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौआ जगत के राजस्व पुरवा महादेवा के युवक की मौत का कारण बन गया।
बताया जा रहा है कि लड़की के ब्वॉय फ्रेंड ने मैसेज देखकर इस युवक की डंडे से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान युवक की चेन्नई में मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को शव गांव लाया गया। परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, महादेवा निवासी संजय कुमार राजभर पुत्र स्व. रामलखन 20 नवंबर को चेन्नई कमाने गया था।
वहां पर संयोग वश संजय ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की को मैसेज भेज दिया। वह मैसेज चेन्नई में ही रहने वाले लड़की के ब्वाॅय फ्रेंड ने देख लिया। संजय के बड़े भाई विशम्भर ने बताया कि आरोपी संजय को फोन कर अपशब्द कहते हुए धमकी देने लगा। विशम्भर का आरोप है कि चेन्नई में भाई संजय और उसके दो साथी राजेश व गौतम एक ही बाइक से उससे बात करने उसके कमरे पर पहुंचे। बाइक पर बैठे संजय पर आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया।
राजेश और गौतम तत्काल चेन्नई के एक अस्पताल में उसे ले गए। यहां 21 दिसंबर को इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। उधर, युवक की माैत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजनों को कहना है कि थोड़ी सी चूक की वजह से बेटे की जान ले ली गई। भाई ने बताया कि पुलिस को अभी मामले की सूचना नहीं दी गई है।म