फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young man found dead next to his own farm

अपने ही खेत के बगल में मृत मिला युवक

Sun, 07 Aug 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Young man found dead next to his own farm
रुधौली थाना क्षेत्र के परसा दमया में युवक का शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : BASTI
अपने ही खेत के बगल में मृत मिला युवक
विज्ञापन

रुधौली। थाना क्षेत्र के परसा दमया गांव में शनिवार दोपहर सिवान में अपने ही खेत के बगल में 35 वर्षीय युवक रिंकू का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

परिजनों के अनुसार रिंकू सुबह लगभग सात बजे घर से निकले थे। दोपहर तकरीबन एक बजे स्कूली बच्चों ने खेत में उन्हें पड़ा देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी समभाती के अनुसार वह सुबह बिना कुछ खाए घर से निकल गए थे। रिंकू अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके दो बेटी व दो बेटे हैं। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed