फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young man dies in bike-Scorpio collision, another seriously injured

Basti News: बाइक-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 21 Jun 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in bike-Scorpio collision, another seriously injured
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के शृंगीनारी विक्रमजोत मार्ग पर शुक्रवार की सायं करीब छह बजे बाइक व स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परशुरामपुर क्षेत्र के लमती रिधौरा के शादाब अहमद (23) पुत्र इकबाल अहमद व रज्जब अली (18) पुत्र नियाज अहमद बाइक से अकवारा गए थे। चपिलांव-हरेवा मार्ग से होकर रजवापुर विक्रमजोत मार्ग के मूड़ाडीहा चौराहे पर सामने से आ रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। दोनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों व स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। चिकित्सकों ने शादाब अहमद को मृत घोषित कर दिया। रज्जब अली की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर दर्शन नगर अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। शादाब बेंगलुरु में कारपेंटर का काम करता था और कुछ ही दिन पूर्व घर लौटा था। थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed