{"_id":"6199393192c7782db131e048","slug":"young-man-beaten-to-death-basti-news-gkp4170556170","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को पीट-पीटकर कर मार डाला
पुलिस चौकी रौता से 100 मीटर पर हुई घटना
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक रोड पर पुलिस चौकी रौता से 100 मीटर दूर एक युवक को किराने की दुकान करने वाले युवक ने साथियों के साथ पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
शनिवार देर शाम हुई इस घटना को आसपास के लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी शक्ति सिंह, एसएसआई कोतवाली योगेंद्र नाथ के अलावा शहर के कई पुलिस चौकियों के प्रभारी पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों और युवक के परिवार वालों से घटना के संबंध में पूछताछ की। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रौता निवासी 24 वर्षीय राजेंद्र शर्मा पुत्र रामसुभावन शर्मा ब्लॉक रोड पर स्थित एक किराने की दुकान पर सामान लेने गए थे। वहां दुकानदार सैम चौधरी से कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच सैम ने भाई और कुछ अन्य साथियों के साथ उसे पीटने लगा। उसके सिर व कनपटी पर डंडे से वार किया गया। राजेंद्र की बहन ने बताया कि हमलावरों ने उनके भाई पर धारदार हथियार से भी हमला किया और गंभीर हालत में सड़क पर घसीटा। एएसपी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपितों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।