{"_id":"66e5ca82e8f9d8b99500ec8a","slug":"young-man-accused-diwan-of-beating-him-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123825-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दीवान पर युवक ने लगाया पिटाई करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दीवान पर युवक ने लगाया पिटाई करने का आरोप
Sat, 14 Sep 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
गौर क्षेत्र के बेलवा राजा गांव में जमीन के विवाद में गई थी डायल 112 पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। बेलवा राजा गांव में जमीन के विवाद के मामले में शनिवार की दोपहर में सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम के दीवान पर एक युवक ने पिटाई करने का आरोप लगाया है। इस बाबत युवक ने गौर थाने में प्रार्थनापत्र भी दिया है।
बेलवा राजा गांव विजय यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गौर-शिवाघाट मार्ग पर हिस्स की जमीन है। इसके लिए चाचा अमरनाथ से विवाद चल रहा है। 13 अगस्त को कोर्ट में बटवारा दाखिल किया गया है। बावजूद उसके चाचा अमरनाथ अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। इसकी सूचना डायल-112 को दी। मौके पर पहुंचे दीवान महेंद्र नाथ ने मामले की जानकारी लेने के बाद विजय यादव से मामले में हस्तक्षेप न करने की बात कही।
इसी बात पर दीवान और युवक में कहासुनी होने लगी। तभी महेंद्र नाथ ने गाली देते हुए युवक को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दीवान और युवक के बीच हुए विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मगर, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद निर्माण रोक दिया गया है। विजय यादव ने तहरीर देकर दीवान पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।